महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 205 नए मामले, 153 लोग हुए ठीक

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का खतरा बरकरार है

Update: 2022-05-07 10:11 GMT

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का खतरा बरकरार है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 205 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,78,801 और मृतक संख्या 1,47,845 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

153 लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 153 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,795 हो गई है। फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव 1161 मरीज है। यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
मुंबई में 117 नए मरीज
मुंबई में कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,060,434 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 93 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,040,165 हो गई है। फिलहाल शहर में 706 एक्टिव मरीज है।
Tags:    

Similar News

-->