20 साल की लड़की ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Update: 2023-08-26 13:45 GMT
मुंबई चेंबूर क्राइम।  मुंबई के चेंबूर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चेंबूर में एक 15 साल के लड़के को एक युवती ने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। इस मामले में 20 साल की एक लड़की के खिलाफ तिलकनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक, 15 साल का पीड़ित लड़का और 20 साल की आरोपी लड़की एक ही इलाके में रहते हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों का परिचय हुआ था. इसके बाद युवती ने नाबालिग लड़के को प्यार के जाल में फंसाया.
इतना ही नहीं उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न भी किया गया. इसी बीच एक माह पहले लड़का और लड़की दोनों गायब हो गये. जैसे ही बच्चे के परिवार को इस बारे में पता चला, वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी.
Tags:    

Similar News

-->