नागपुर. सक्करदरा और अंबाझरी थाना क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हुए 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई. पहली घटना सक्करदरा थानांतर्गत उमरेड रोड पर हुई. मृतक राजानगर, अमरावती निवासी रजिया बानो कलंदर शाह (60) बताई गई.
विगत 28 जुलाई की रात 8 बजे के दौरान रजिया उमरेड रोड पर नंदनवार अस्पताल के सामने से सड़क पार कर बड़ा ताजबाग की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार क्र. एमएच-40/एआर-9162 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. बुरी तरह जख्मी रजिया को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.
दूसरी घटना अंबाझरी थानांतर्गत शिवाजीनगर इलाके में हुई. मृतक प्रतापनगर निवासी कृष्णराव श्रीराम लोखंडे बताया गया. विगत 31 जुलाई को लोखंडे खरीदारी करने के लिए दूकान जा रहे थे. शिवाजीनगर स्केटिंग क्लब के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर क्र. एमएच-31/बीजेड-4260 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. बुरी तरह जख्मी होने के कारण लोखंडे को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया. शुक्रवार को उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
Tags: