सागर जिले में अवैध शराब के विवाद को लेकर युवक के सीने में गोली मारकर कर दी हत्या

Update: 2024-05-02 14:11 GMT
सागर : सागर जिले में केसली थाना अंतर्गत ग्राम केवलारी में एक युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध शराब को लेकर हुआ विवाद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर चार संदेहियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार, जितेंद्र उर्फ जीत्तू उम्र 23 साल निवासी गुना सागर में शराब कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह अपने चार साथियों के साथ ग्राम केवलारी में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र पर गोली से फायर कर दिया गया। गोली जितेंद्र के सीने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में जितेंद्र केसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चार युवकों को नारायणपुर में लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। केसली थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया, केवलारी में आपसी में विवाद में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मृतक शराब कंपनी में काम करता था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->