महिला को घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म, जानें पूरा माजरा

राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Update: 2022-12-20 12:52 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला राजधानी के पिपलानी इलाके का है। आरोपिता ने थाने में अपने रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे भोपाल से इंदौर घुमाने का झांसा देकर ले गया था, जहां पांच दिन तक उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बस में बैठाकर वापस भेज दिया। पिपलानी पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

महिला पर बना रहा था शादी का दवाब
पिपलानी पुलिस घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से सागर की रहने वाली 24 साल की महिला की जुलाई 2022 में शादी हुई थी। उसका पति भोपाल में नौकरी करता है। इसलिए वह अपने पति के साथ आकर पिपलानी के भरत नगर में किराये पर रहने लगी। आरोपित धर्मेंद्र प्रजापति महिला की भाभी का मामा लगता है। रिश्तेदार होने के कारण महिला से उसकी बात होती थी। इस दौरान आरोपित उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा था। लेकिन महिला ने मना कर दिया था।
महिला को इंदौर घुमाने के बहाने साथ ले गया
बीते तीन दिसंबर को आरोपित धर्मेंद्र महिला के घर भोपाल आया। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान आरोपित ने उससे इंदौर घूमने चलने के लिए कहा। उसके बहकावे में आकर महिला जाने के लिए तैयार हो गई। लेकिन आरोपित के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह उसे कार से लेकर इंदौर पहुंचा और महिला पर एक बार फिर शादी करने का दबाव बनाया और बोला कि मेरे साथ शादी कर लो, रानी बनाकर रखूंगा।
आरोपित ने महिला को कमरे में पांच दिन बंद रखा
पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने इंदौर के एक मकान में उसे पांच दिन तक बंद रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बोला कि वह उससे शादी करने को तैयार है। लेकिन बाद में उसने इंकार कर दिया और महिला को बस में बिठाकर भोपाल भेज दिया। महिला ने भोपाल आकर अपने पति और पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->