पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने 2 वर्षीय पुत्री के साथ आत्महत्या की

Update: 2022-10-01 09:40 GMT

सिटी न्यूज़: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पोखर बावडी ग्राम में 26 वर्षीय महिला ने अपनी 2 वर्षीय पुत्री के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह यादव ने बताया कि 26 वर्षीय मोनिका चौहान और उसकी 2 वर्षीय पुत्री वाणी की का शव कल उनके घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। उन्होंने अभी तक की विवेचना के मुताबिक बताया कि घटना के दौरान महिला का पति गणेश तथा अन्य परिजन खेत में गए हुए थे और उसने एक ही फंदे से अपनी 2 वर्षीय पुत्री और स्वयं को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं पाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों में विवाद था और घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था।

भीकन गांव के थाना प्रभारी सौरव बाथम ने आज पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी आई है कि उसके पति गणेश की कोरोना काल मे नौकरी चले गई थी इसके कारण से वह तनाव में रहती थी। मामले की जांच एसडीओपी भीकन गांव कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News