Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रायसेन के दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई 'ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र' की आधारशिला रखी।

60 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री में मेट्रो ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों के लिए कोच बनाए जाएँगे। ₹1,800 करोड़ की इस परियोजना का पहला चरण 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Tags: