Umaria : जंगल में मवेशी चराने गए लोगों पर बाघ ने किया हमला

Update: 2024-04-07 12:02 GMT
उमरिया : उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के धमोखर बफर जोन के बीट बद्रेहल में कक्ष क्रमांक आरएफ 102 के खड़ेहा हार में एक बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा गया।
 जानकारी अनुसार के मवेशी चराने के लिए ग्राम बड़वाही का रहने वाला सिद्धू सिंह पिता सुखलाल सिंह जंगल में गया था। इस दौरान अचानक बाघ ने उस ऊपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। किसी तरह बचकर वह बाहर निकाला और घटना की जानकारी दी प्रबंधन को दी। सिद्धू सिंह को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल उमरिया के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Tags:    

Similar News