Ujjain : स्कूटर चलाते समय युवा बैंककर्मी की मौत

Update: 2025-04-23 07:57 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सोमवार शाम को 42 वर्षीय जयेश पुत्र श्यामकुमार आर्य निवासी महावीर नगर पीपलीनाका एक्टिवा पर मालीपुरा होते हुए घर लौट रहा था, तभी वह चलती गाड़ी से गिर गया। लोगों ने उसे चरक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और साइलेंट अटैक की आशंका जताई। आर्य ऋषि नगर स्थित जिला सहकारी बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। उसके दो बच्चे हैं। देवासगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। दो दिन पहले कनीपुरा रोड स्थित तिरुपति कॉलोनी निवासी एक युवक की नींद में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कोविड-19 काल से पहले हार्ट अटैक एक खास उम्र के लोगों को होता था। हार्ट अटैक की शिकायत कम उम्र या खास परिस्थिति में सामने आती थी, लेकिन कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक का खतरा हर आयु वर्ग को होने लगा है।

Tags:    

Similar News