Ujjain: सुरक्षा और व्यवस्था पर एसपी ने अधिकारियों संग की चर्चा

Update: 2026-04-01 08:34 GMT

उज्जैन: आगामी त्योहारों को देखते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलेभर के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए।

पुलिस कंट्रोल रूम में श्री शर्मा की अपराध समीक्षा बैठक में एएसपी गुरू प्रसाद पारासर, एएसपी अभिषेक रंंजन, एएसपी आलोक शर्मा, सभी सीएसपी, ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान एसपी ने निर्देश दिए कि त्योहारों के समय शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, नियमित गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए।

तस्करों पर कार्रवाई के दिए निर्देशनशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी एसपी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए नशा कारोबार से जुड़े आरोपियों और उनके नेटवर्क को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया जाए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति और जन-जागरूकता अभियान को भी तेज करें। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिश देने के लिए विशेष टीमों का गठन करें।

वारंटियों धर पकड़ के दिए निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थायी वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Tags:    

Similar News