Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : दुबई निवासी उज्जैन के कारोबारी से एक करोड़ रुपए से अधिक का नकली सोना गिरवी रखने के नाम पर ठगी कर ली गई। जीवाजीगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि उसकी पत्नी फरार बताई जा रही है। पीड़ित कुतुबुद्दीन (65) पुत्र कमरुद्दीन नजमी सैफी मोहल्ला दुबई में फायर फाइटिंग का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुणे में भी मकान है। वहां उनकी मुलाकात होजेफा पुत्र मोहम्मद हुसैन गोलवाल से हुई, जो वहां किराए से रहता था। इसके बाद वह पुणे में उनके घर आने लगा। होजेफा ने नजमी के कारोबार, आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।
नजमी ने बताया कि वह अक्टूबर 2024 में पुणे से उज्जैन आया था। एक दिन होजेफा अपनी पत्नी तस्नीम के साथ उसके घर आया। उसके पास 1 किलो 100 ग्राम सोने के जेवर थे। इन पर पुणे के तवक्कल ज्वैलर्स की सील लगी थी। होजेफा ने नजमी से कहा कि उसका माल कोलकाता से आने वाला है, जिसके लिए उसे 1 करोड़ रुपए की जरूरत है। ये सोने के गहने अपने पास सिक्योरिटी के तौर पर रख लो और मुझे 1 करोड़ रुपए नकद दे दो. उसकी मदद करने के लिए उसने 4-5 दिन में पैसों का इंतजाम करके उसे पैसे दे दिए और बैंक चेक भी ले लिए.