घाट में नहाने गए दो युवक डूबे, रेस्क्यू टीम की खोज जारी

कोतवाली इलाके की घटना

Update: 2022-02-14 10:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंडला। कोतवाली थाना अंतर्गत रपटा घाट में नहाने गए दो लोग डूब गए। जिसमें से एक का शव मिल गया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग रपटाघाट में नहाने पहुंचे। वे सीढ़ियों की तरफ न नहाकर बीच टापू में एनीकट के पास जाकर नहा रहे थे। उसमें से एक युवक डूबने लगा जिसे बचाने बालक ने प्रयास किया तो वह भी डूब गया।

बताया गया है कि मंडला निवासी सूरज गहरे की मौसी के यहां मंडला कटरा में सगाई थी। वहां से गौतम गहोरिया सिहोरा जबलपुर व एक अन्य के साथ नहाने गया था। लेकिन वह घाट किनारे नहाने के स्थान पर कम पानी को पार कर टापू की तरफ़ बीच नदी में चला गया। वहां भी पानी की गहराई करीब 10 से 15 फ़ीट बताई गई है। वहां नहाते समय हादसा हो गया।
घर वालों का कहना था कि हमने मना किया था। पर वे नहीं माने और चुपके से आ गए ओर यह हादसा हो गया। घटना के बाद पहुचीं रेस्क्यू टीम खोज अभियान चलाए हुए है। एसडीआरएफ व पुलिस मौके पर है। गोताखोरों की मदद से खोज जारी है।
जिसमें एक युवक गौतम गहोरिया 21 वर्ष सिहोरा जबलपुर निवासी का शव मिला है। वहीं सूरज गहरे 15 वर्ष मंडला निवासी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि कटरा में सूरज गहरे की मौसी के यहां सभी लोग जुटे थे। आज आयोजन था। यह घटना हो जाने से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
Tags:    

Similar News