Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सास-बहू की मौत हो गई। बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी मां बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर भिंड से ग्वालियर अस्पताल (लगभग 77 किलोमीटर) जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, परिवार 53 वर्षीय शांति देवी का इलाज कराने ग्वालियर के आईटीएम अस्पताल जा रहा था।

बाइक पर उसका बेटा राजकुमार सवार था और उसकी पत्नी 38 वर्षीय मालती शाक्य भी साथ में थी। 

Tags: