कैलाश विजयवर्गीय की तिरंगा यात्रा, शहर में निकला भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Update: 2023-08-14 18:44 GMT
नीमच। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज नीमच के दौरे पर है। आज शहर में भाजपा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे जिले भर के भाजपा समर्थित प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित है। लायंस पार्क नीमच से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में खुली जीप पर राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय, जावद विधायक और केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन सहित कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में साथ रहे।
Tags:    

Similar News

-->