Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : वित्त विभाग ने देशभर में विवाद खड़ा करने वाले 50 हजार फर्जी कर्मचारियों पर प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में सरकार ने दावा किया है कि राज्य में कोई फर्जी कर्मचारी नहीं है।

निकासी एवं व्ययन अधिकारी की गलती के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल पाया, जबकि कर्मचारी कोड भी था। दिसंबर में वेतन नहीं निकलने के पीछे कर्मचारियों की मृत्यु, त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति और अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति को कारण बताया जा रहा है।

कर्मचारियों के बाहर जाने और आने का उल्लेख नहीं होने के कारण वेतन नहीं निकल पाया। सरकार ने डीडीओ को कर्मचारी कोड के आगे उपयुक्त चिह्न लगाने और कर्मचारियों के बाहर जाने और आने का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है।

Tags: