मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस जनसुनवाई में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में गुहार लेकर पहुंचे युवक ने फिल्मी गीत 'जब से हुई है शादी आंसू बहा रहा हूं' गाकर अपनी पीड़ा बयां की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई।

पत्नी की प्रताड़ना से बचने के लिए पहुंचा पुलिस के पास

धर्मेंद्र पाल ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र के गोल पहाड़िया कुम्हारों के मोहल्ले का रहने वाला है। उसने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान शिकायती आवेदन दिया। इसमें उसने अपनी पत्नी पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना के साथ अन्य मामलों में झूठा फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी और ससुराल के लोग मिलकर कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। साथ ही उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप प्रताड़ित भी कर रहे हैं।
Tags: