इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त होकर लोटे जवान का लोगो ने किया भव्य स्वागत

Update: 2023-08-14 10:23 GMT
मनासा। सोमवार को सुबह 9 बजे आंतरी माताजी निवासी विनोद कुमार माली इंडियन आर्मी में रहकर 19 साल 10 दिन तक देश सेवा कर सेवा निवृत्त होकर अपने गांव लोटे। जिनका लोड़किया फंटे पर सैकड़ो लोगो ने ढोल ढमाके के साथ फूलो से भव्य स्वागत किया। डीजे ढोल के साथ वाहन रैली लोड़किया से शुरू हुई जो ग्राम आंतरी माता पहुंची। आर्मी जवान का देवरी ख़वासा, खजुरी, प्रतापपुरा व आंतरी माताजी में लोगो ने फूलो से भव्य स्वागत किया। गांव पहुंच आर्मी जवान विनोद माली ने अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया। वहीं आंतरीमाताजी में लोगो ने ढोल ढमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाए युवा जुलूस में शामिल हुए।
Tags:    

Similar News

-->