रजिस्ट्री कार्यालय में अवकाश के दिन पहली बार मार्च में रजिस्ट्री की संख्या 400 पार पहुंची

मार्च में पहली बार 400 से ज्यादा रजिस्ट्री हुईं

Update: 2024-03-30 10:11 GMT

भोपाल: पंजीयन विभाग के रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को अवकाश के दिन पहली बार मार्च में रजिस्ट्री की संख्या 400 पार पहुंची। हालांकि शुक्रवार को सरवर ने भी परेशान किया उसके बाद भी 10:30 बजे तक 433 रजिस्ट्री हो चुकीं। मार्च में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई। हालांकि बीच-बीच में सर्वर डाउन रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई और इंतजार करना पड़ा। पिछले साल की तुलना में इस बार रजिस्ट्री की संख्या काफी कम रही अब तक मार्च महीने में 8000 से कम रजिस्ट्री दर्ज हो सकी है। बीतेे साल मार्च में 9700 रजिस्ट्री हुई थी।

आचार संहिता का भी पड़ रहा असर: आचार संहिता लगने के बाद रजिस्ट्री की संख्या में कमी आई है। पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च में हर दिन औसतन 300 से 400 रजिस्ट्री हुई थीं, अंतिम सप्ताह में तो यह रिकॉर्ड 700 से 900 तक पहुंच गई थीं। एक अप्रैल से कलेक्टर गाइड लाइन में जिले की कुल 3900 लोकेशन में से 1443 लोकेशन पर कुल 7.19% की औसत बढ़ोतरी हो जाएगी। पिछली बार 733 लोकेशन पर औसत 2.8% की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार यह संख्या दोगुना हो गई है।

हर दिन औसतन 200 रजिस्ट्री भी नहीं हो पाई: इस साल मार्च में सर्वर के कारण सबसे ज्यादा काम प्रभावित हुआ है। बुधवार के पहले करीब 6 दिन तक लगातार सरवर नहीं चलने के कारण औसतन हर दिन 200 रजिस्ट्री भी नहीं हो पाई थी। मार्च में पहली बार 300 से अधिक रजिस्ट्रियां बुधवार को हुई थी। अब यह पहली बार संख्या 400 के पार पहुंची है। आपसे दो दिन शेष रह गए हैं।

Tags:    

Similar News