4 साल तक बेटी से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पापी बापा ने मां और लड़की को पीटा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक सामने आई है

Update: 2022-05-19 17:34 GMT

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक सामने आई है। 40 साल के एक सौतेले बाप ने 11 साल की अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता शहर के एक प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी है। बीते 6 महीने से यह बर्तन व्यवसायी मासूम को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मासूम की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा और दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि आरोपी शहर का प्रतिष्ठित बर्तन दुकानार है। आरोपी की उम्र 47 साल है और वो मुरैना का ही रहने वाला है। एक साल पहले इस बर्तन कारोबारी ने दूसरी शादी की थी। जिस महिला से शादी हुई है उसकी 11 साल की बच्ची है और वह अपने नाना-नानी के पास रहती थी। लेकिन पिछले 6 महीने से वह अपनी मां के पास रहने लगी है।
पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले 4 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस आरोपी सौतेले पिता ने 4 महीने पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जब इस बात का पता उसकी मां को लगा तो आरोपी ने उसके पैरों में गिर कर माफी मांगी थी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही थी। लेकिन इस घटना के 2 महीने बाद फिर सौतेला पिता हैवान बन गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की इसलिए बच्ची दहशत में आ गई।
एक बार फिर आज यानी गुरुवार को सौतेले पिता ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ तीसरी बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद यह पूरी घटना उस बच्ची ने अपनी मां को बताई। उसके बाद बच्ची की मां अपने मायके पहुंची और उपीड़ित बच्ची को ले जाकर थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी बर्तन व्यवसाई पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को लेकर जब मां शिकायत करने के लिए थाने में पहुंची तो दो थाने की पुलिस इस मामले को टालती रही।
बच्ची और मां को पहले महिला थाने में जाने के लिए कहा गया। इस पर महिला थाने पहुंची। यहां से भी यह कहते हुए उन्हें दूसरे थाने में भेज दिया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। इसके बाद उन्हें दूसरे थाने में भेजा गया। इस तरह करीब 3 घंटे तक पीड़ित और उसके परिजन इधर से उधर चक्कर लगाते रहे। बाद में यह बात मीडिया तक पहुंची तो उसके बाद एसपी को इस मामले से अवगत कराया गया और 3 घंटे बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ।
Tags:    

Similar News

-->