कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल की मौत

बड़ी खबर

Update: 2022-08-09 11:18 GMT

ग्वालियर। शहर के पिछोर तिराहा क्षेत्र में बीते रोज रोड पार कर रहे एक व्यक्ति में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय जाटव पिछोर तिराहा के पास रोड पार कर रहे थे। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विगत दिवस उनकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News