Sheopur श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर में शुक्रवार को एक 29 वर्षीय ट्रक मालिक का शव घने जंगल में रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्वालियर (घाटीगांव थाना क्षेत्र के जाखोदा) निवासी उमेश रजक के रूप में हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। उमेश के भाई के मुताबिक, वह अपने ट्रक में राजस्थान के कोटा से ग्वालियर कोटा स्टोन लादकर ला रहा था।
Tags: