5 साल की बच्ची पर दरिंदे ने दिखाया अपना हवश

किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

Update: 2023-05-07 13:18 GMT

UP: जौनपुर में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बरात में शामिल होने अपने परिजनों के साथ गई पांच साल की मासूम के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाहरमऊ टिकरा में शनिवार की रात बरात में बर्तन माजने अपने परिजनों के साथ गई पांच साल की मासूम के साथ उसी गांव के अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और बरात में शामिल लोगों से पूछताछ करने का प्रयास किया जा रहा है।

बच्चों का बहलाया

आपको बता दें कि उस गांव में एक दूसरे गांव से शनिवार की रात में बरात आई थी।

जिसके घर बरात आई थी उनके घर काम करने वाली महिला ने अपने मोहल्ले व परिवार के बच्चों को भी बरात में बुलाया था। रात में जब खाना, नाश्ता चल रहा था तभी एक युवक तीन-चार बच्चों को चाऊमिन खिलाने के बहाने किनारे ले गया।

वहां दो बच्चों को तो उसने चाऊमिन दे दिया, लेकिन पांच वर्षीय मासूम को वह चाऊमिन दिलाने के लिए टेंट के पीछे ले गया। पीछे नदी का किनारा और सुनसान इलाका होने के कारण उसने दरिंदगी की। थोड़ी देर के बाद जब मासूम के परिजन उसे खोजने लगे तभी वह रोते हुए खून से लथपथ अवस्था में टेंट के पीछे की तरफ से आती दिखी। परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर अस्पताल गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Tags:    

Similar News

-->