MURAINA मुरैना: कैलारस तहसील के कुर्रौली गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा रसना की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का मोनू नामक युवक करीब एक माह से किशोरी को परेशान कर रहा था। युवक अक्सर उसे स्कूल जाते समय बीच रास्ते में रोककर दबाव बनाता और फोन पर बात करने के लिए मजबूर करता था।परिवार ने बताया कि किशोरी ने फोन पर बात करने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी युवक ने गाड़ी चढ़ाकर उसकी जान ले ली। रसना कक्षा 9 की छात्रा थी और गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी।
परिजनों ने कहा कि मोनू लगातार नाबालिग को परेशान करता रहा और फोन पर बात करने के लिए दबाव डालता। घटना के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपी युवक फरार है। स्थानीय पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसे पकड़ने के लिए सघन खोजबीन शुरू कर दी है। यह घटना ग्रामीण समुदाय में शोक और डर का माहौल पैदा कर गई है। परिजन और ग्रामीण न्याय की उम्मीद में हैं और चाहते हैं कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए और कानूनी कार्रवाई हो।