Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : रक्षाबंधन पर मौसम का मिला-जुला मिजाज रहने का अनुमान है। इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं, पूर्वी और उत्तरी भाग के 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी कुछ बादल छा सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी सीधी, मंडला समेत 12 जिलों में बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने शनिवार को श्योपुर, मुरैना, पन्ना, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में मौसम साफ रहेगा। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट है।

Tags: