Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने अधिकारियों को शहर के ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
न्यायमूर्ति सप्रे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति सप्रे ने अपने दौरे की शुरुआत तेजाजी नगर के ब्लैक स्पॉट्स से की। यहाँ उन्होंने दुर्घटनाओं, उनके कारणों और मौतों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करने का काम शीघ्र पूरा किया जाए।