Madhya Pradesh मध्य प्रदेश :सिंहस्थ महापर्व-2028 के अंतर्गत रेलवे द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। अवंती होटल में हुई बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में रेलवे के दक्षिण पूर्वी जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, संभागीय आयुक्त संजय गुप्ता, डीआरएम रतलाम अश्विन कुमार, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिंतामन और पंवासा स्टेशनों को पूर्ण विकसित रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी। साथ ही नाईखेड़ी, मोहनपुरा, पिंगलेश्वर और विक्रम नगर स्टेशनों के उन्नयन पर भी सहमति दी गई।

Tags: