सिबी चक्रवर्ती को CM सचिवालय से हटाया गया, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम के MD बने रहेंगे
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सिबी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटा दिया गया है। वे मध्य प्रदेश भवन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर बने रहेंगे। चर्चा है कि सिबी मुख्यमंत्री के साथ तालमेल बिठाने में नाकाम रहे और अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के मुख्यमंत्री सचिवालय में आने के बाद बदलाव शुरू हो गए हैं। इससे पहले आलोक सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया था।