जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव में इतने सक्रिय हो गए हैं कि महज 15 दिन के भीतर जबलपुर (jabalpur) में उनका तीसरा दौरा आज रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक बार पुनः जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने पहली सभा कैंट विधानसभा के रांझी में की जहां उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी और पार्षदों के लिए वोट मांगे, तो वहीं दूसरी सभा उनकी पूर्व मंत्री तरुण भनोट के गढ़ पश्चिम विधानसभा में हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सभा के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्य और योजनाओं को गिनवाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की जितने भी काम भारतीय जनता पार्टी ने की है वह कभी कांग्रेस ने नहीं किए, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतना ही नहीं 15 माह की जब कमलनाथ सरकार आई थी उस समय भी विकास के काम और योजनाओं को उन्होंने बंद कर दिया था।
सोर्स-MPBREAKING