Shahdol : 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2024-06-12 08:23 GMT
Shahdol शहडोल :  शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। 12 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ आम बीनने जंगल की ओर गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
थाना प्रभारी रामकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिका अपने माता-पिता के साथ आम बीनते बीनते दूर एक आम के पेड़ में चली गई, जहां आरोपी पहले से ही मौजूद था। बालिका को अकेला देख उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
रोते हुए 12 वर्षीय बालिका अपने मां के पास पहुंची। मां ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो बालिका ने पूरी घटना बताई, जिसे सुन मां ने परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। माता-पिता के साथ थाने पहुंची बालिका ने आरोपी के विरुद्ध शिकायत की। जिसके बाद आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Tags:    

Similar News

-->