अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में दो मौतों से इलाके में दहशत है। मां का शव घर में फांसी पर लटका मिला तो दस वर्षीय बेटी का शव घर से कुछ दूर नाले के पास मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकट नगर पुलिस सहायता केंद्र से लगभग चार किलोमीटर दूर कदम सरा गांव का है। गुरुवार सुबह एक महिला दशमत बाई (35) का शव घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला है। जबकि दस वर्षीय बेटी साक्षी पनिका का शव घर के समीप खेत के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी शहडोल डीसी सागर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
Tags: