मध्य प्रदेश: चैत्र नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को सलकनपुर देवीधाम में पहुंचे। यहां मां विजयासन देवी दरबार में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बता दें कि सलकनपुर देवीधाम सीहोर जिले में स्थित है। सीहोर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कांग्रेसजन मां विजयासन देवी धाम के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने वहां पूजा-अर्चना की। नवरात्रि होने के कारण प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्था करना पड़ी। कमलनाथ ने दर्शन-पूजन का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है।
Tags: