जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राज्‍य के मौसम विज्ञानी गर्मी की प्रकृति, लू के दिनों में आए बदलाव का अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए वे 1980 से 2021 तक अप्रैल, मई, जून के महीनों के उच्चतम तापमान का अध्ययन कर रहे हैं। वैज्ञानिक यह देख रहे हैं कि पिछले 41 वर्षों में किस महीने का तापमान सबसे अधिक था। इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि वर्ष 1980 में जहां अप्रैल, मई और जून के महीनों में राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 42-44 तक पहुंच गया था। वही शहरों में वर्ष 1993-1994 के दौरान अप्रैल, मई और जून का अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अगले 28 वर्षों तक भी तापमान में वृद्धि और गिरावट जारी रही। इस प्रकार इन 41 वर्षों में अधिकतम तापमान में औसतन दो डिग्री की वृद्धि हुई है।

उन्होंने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े शहरों के साथ सागर, सतना, नर्मदापुरम, गुना को भी इस सूची में शामिल किया है।
Tags: