Satna Crime News : छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Update: 2025-06-24 15:01 GMT

Satna सतना : सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरवरी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते छोटे भाइयों ने मिलकर अपने सगे बड़े भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है और गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम जयराम कुशवाहा बताया जा रहा है, जो कि अपने परिवार के साथ चोरवरी गांव में रहता था। जानकारी के मुताबिक मृतक और उसके छोटे भाइयों के बीच कई वर्षों से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रात करीब 10 बने जयराम अपनी पत्नी के साथ अहरी में सो रहे थे इसी दौरान छोटे भाई लालमन और मोहन कुशवाहा अपने बेटों के पहुंचे चारों लोगों ने मिलकर लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया।

परिजन उन्हें सिविल अस्पताल नगोद लेकर पहुंचे, जहा से सतना रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह 8 बजे इलाज के दौरान जयराम की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य और गांव के कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने झगड़े को रोकने की कोशिश नहीं की। हमले में घायल बड़े भाई को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी भाइयों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को सुलझा लेते, तो शायद यह दुखद घटना न होती। 

Tags:    

Similar News