Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: गुना ज़िले में गुरुवार तड़के एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भदौरा कस्बे के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग शिवपुरी ज़िले के रिजोड़ा गांव लौट रहे थे। वे गुना ज़िले के मावन गांव में एक शादी में शामिल होकर वापस जा रहे थे। आशंका है कि चालक ने सड़क पर अचानक आए जानवर से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
तीन घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।