बुंदेलखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर; छतरपुर में रंगवा बांध के गेट खुले, झांसी हाईवे बंद
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मानसूनी रेखा के कारण कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल के सात जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी और बुंदेलखंड के नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जैसे जिलों में भी भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इससे पहले गुरुवार को सतना, डिंडोरी, मऊगंज, दतिया समेत 26 से ज़्यादा जिलों में बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर थे। कॉलेजों की परीक्षाएँ रद्द करनी पड़ीं।