Rangpanchami 2025 : रंगपंचमी की धूम : गीत-संगीत में झूमे नेता कार्यकर्ता
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रंगपंचमी का उल्लास पूरे शबाब पर रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष के आवास पर जबरदस्त रंगारंग आयोजन हुआ, जहां नेता प्रतिपक्ष और अन्य दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ होली गीत गाए और जमकर थिरके। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।