राजगढ़ः ससुराल पक्ष पर दो महिलाओं ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, केस दर्ज

Update: 2022-03-13 07:28 GMT

सारंगपुर थाना क्षेत्र के मुकेरवाड़ी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने शाजापुर निवासी ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख की मांग कर प्रताड़ित करने व घर में रखने से मना करने का आरोप लगाया है। वहीं नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास पर दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने व घर में नहीं रहने देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सारंगपुर थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार मुकेरवाड़ी निवासी 30 वर्षीय रुकसानाबी ने बताया कि पति बसीम पुत्र कल्लूखां, सास जाहिराबी और ससुर कल्लू पुत्र मुमताजखां निवासी बादशाह पुल के समीप जिला शाजापुर ने दहेज के रुप में पांच लाख नकद की मांग कर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देकर परेशान किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया। नरसिंहगढ़ थानाप्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार ग्राम देवगढ़ निवासी 30 वर्षीय पार्वतीबाई नायक ने बताया कि ससुरालपक्ष ने दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया साथ ही घर में रहने की बात पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पति भूपेन्द्र पुत्र बैनीप्रसाद नायक, सास सुशीलाबाई और भूपेन्द्र की दूसरी पत्नी रश्मि के खिलाफ धारा 498ए, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Tags:    

Similar News

-->