राजगढ़: कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलाबे में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने गांव के दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने और खेत पर बनी टापरी में बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम सेमलाबे निवासी 20 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते रोज मायके ग्राम कोयला जा रही थी तभी रास्ते में गांव का देवसिंह पुत्र लक्ष्मण तंवर और नानू उर्फ देवसिंह पुत्र कृष्णपाल तंवर मिले,जो उसे बहला-फुसलाकर खेत पर बनी टापरी में ले गए, जहां बंधक बनाकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64, 87,127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।