राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लाठी-फर्सी से हमला कर दिया तो दूसरे पक्ष ने घर में तोड़फोड कर नुकसान किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम देहरा निवासी करण सिंह (32) पुत्र देवीराम तंवर ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर गांव के रमेश पुत्र कालूजी तंवर, उसके भाई भंवरलाल, कैलाश, पांचूलाल, जगदीश, राधेश्याम पुत्र वंशीलाल और राजेश पुत्र कैलाश तंवर ने गाली-गलौज करते हुए डंडे व फर्सी से हमला कर दिया, जिसमें करण सिंह, देवीराम, गणपत सिंह, रामलाल तंवर को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296(ए),118 (1),118(2),115 (2), 351(3)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
वहीं कंकूबाई (30)पत्नी रमेश तंवर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर गणपत पुत्र बजे सिंह और रामलाल पुत्र देवीराम तंवर ने गालियां देते हुए घर में तोड़फोड़ कर नुकसान किया साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296(ए), 324(4), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।