Rajgarh: महिला से अपराध, आरोपी की तलाश जारी

Update: 2026-01-26 14:15 GMT

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटारियाखेड़ी नयागांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने ग्राम भांकना निवासी युवक पर जबरन खेत में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कटारियाखेड़ी नयागांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते रोज ग्राम नरसिंहपुरा में आयोजित भागवतकथा में शामिल होने जा रही तभी रास्ते में भांकना थाना राजगढ़ निवासी सोनू पुत्र मोहरसिंह तंवर मिला, जो जबरन उसे रोड़ पर स्थित गेहूं के खेत में ले गया, जहां जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया, चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Tags:    

Similar News