मध्य प्रदेश में रायसेन दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज

Update: 2025-11-28 14:55 GMT
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत हो रही है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार के सख्त रवैया की चर्चा की, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी पर ही सवाल उठाए हैं। दरअसल, रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी सलमान की गिरफ्तारी हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सुशासन और सख्त कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, कानून सर्वोपरि है और कठोरता से अपना कार्य करेगा।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन दुष्कर्म के आरोपी को आठवें दिन जनता ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, जिस पर मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। राज्य की स्थिति की बात करें तो दुष्कर्म रोज हो रहे हैं। इतना ही नहीं, 8 दिन तक एक दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से रायसेन के बीच में नहीं पकड़ा जाता है। जनता ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को दिया है, तो अब मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि इस आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वह एक उदाहरण बने। इस मामले में किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। राज्य में दुष्कर्म के आरोपी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है। दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की तो उसके पैर में गोली मारी गई। आरोपी अस्पताल में भर्ती है।
Tags:    

Similar News