पुलिस ने अपराधी का अवैध मकान गिराया, दर्जनों से अधिक केस दर्ज थे

Update: 2022-03-26 13:37 GMT

सिटी न्यूज़: पंवासा थाना पुलिस ने शनिवार को एक गुण्डे का अवैध मकान ढहा दिया। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि चिमनगंज मण्डी थाना क्षेत्र के बदमाश ने पंवासा थाना क्षेत्र में अवैध मकान बनाया था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें मारपीट,गाली गलोज,गृह अतिचार,अवैध हथियार रखना,एनडीपीएस एक्ट आदि के अपराध शामिल थे। खरगोन जिले में भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज थे। पुलिस ने शनिवार को नगर निगम एवं प्रशासन के सहयोग से गुण्डे के अवैध निर्माण को गिरा दिया।

Tags:    

Similar News

-->