पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए बेजा गया शव

Update: 2024-04-02 06:38 GMT
जबलपुर : रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सचिन कनौजिया (25) वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। आरक्षक रांझी पेट्रोल पंप के पास अपनी मां तथा भाई के साथ रहता था। उसके एक साल पहले पिता की मौत होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आकर्षक गत शाम घूमने के लिए घर से निकला था। घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया।
 सुबह देर तक नहीं उठने पर मां उसके कमरे में गई तो देखा कि बेटे का शव फांसी के फंदे में झूल रहा है। उसने डाॅग चेन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मां की चीख सुनकर उसका छोटा बेटा आया और अन्य लोगों की मदद से आरक्षक को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।
Tags:    

Similar News