खूंटी के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पेरवाघाघ: मनोज कुमार

Update: 2023-10-10 13:29 GMT
खूंटी। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक पर्यटन, अंजली यादव, उपायुक्त लोकेश मिश्र, उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव मोइउद्दीन खां और अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को तोरपा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पेरवाघाघ का भ्रमण किया और विकास की संभावना का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा बताया कि जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजनाएं क्रियान्वित हैं। साथ ही पर्यटकों के मनोरंजन के लिए आवश्यक साधनों की भी व्यवस्था की जा रही है। मौके पर पर्यटन के सामुदायिक विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पर्यटन सचिव ने कहा कि खूंटी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेरवाघाघ को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उदेद्श्य से उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाना है।
पर्यटकों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय, पेयजल, यात्री शेड, वाहन पड़ाव, बोटिंग आदि की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। पेरवाघाघ, पंचघाघ, दशम फॉल, लटरजंग, पेलौल डैम आदि पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। पेरवाघाघ चारों ओर से जंगल व पहाडियों से अच्छादित अत्यंत ही मनमोहक जलप्रपात है। ऊंचे पहाडो़ं औरर घने जंगलों के बीच स्थित पेरवाघाघ जलप्रपात को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि पहाडों कीे गुफाओं में कबूतरों भी निवास है। इसलिए इसका नाम पेरवाघाघ पड़ा। पेरवाघाघ में कई अन्य छोटे-बड़े जल प्रपात भी हैं। बाद में अधिकारियों ने डोंबारी बुरू जाकर वहां पर्यटन विकास की संभावना पर विचार विमर्श किया।
Tags:    

Similar News