फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: नवविवाहिता ने मोबाइल न मिलने पर अपनी जान देने की कोशिश में पिपरमेंट का तेल पी लिया है जो अब जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला जिले के सटाई थाना क्षेत्र के चुरारन गांव का है।

अस्पताल में भर्ती नवविवाहित ओमदेवी कुशवाहा की मानें तो 29 मई 2021 को 8 माह पहले उसकी शादी हरिशंकर कुशवाहा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, पर कुछ समय बाद से पति ने मोबाइल चलाने से मना कर दिया और तो और परिजनों से भी मोबाइल पर बात नहीं करने देते और अगर करने भी देते हैं तो अपने मोबाइल की रिकर्डिंग चालू करके और हैंड-फ्री करके अपने सामने ही बात करने देते हैं। अब उन्होंने वह भी बंद कर दिया है। मायके से फोन भी आता है तो भी बात नहीं कराते, ना ही मायके जाने देते हैं। मुझसे बात करने के लिए मायके वालों को मेरे सससुराल आना होता है।
इतना ही नहीं घर ससुराल में मुझ पर और भी कई तरह की पाबंदियां लगाई हुई हैं जिन्हें मैं बता नहीं सकती। अब मैं काफी तंग आ गई हूं और जान देने के लिए कुछ नहीं मिला तो पिपरमेंट का तेल पी लिया। अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती मैं यह सब अब नहीं झेल पाऊंगी। 
Tags: