घर पर टॉयलेट न होने पर शादी के बाद नई दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार

Update: 2024-04-01 11:27 GMT
उज्जैन : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी उज्जैन में दोहराई गई है। शादी के बाद टॉयलेट नहीं होने पर लड़की मायके गई तो वापस नहीं लौटी। इस मामले में उज्जैन के चिमनगंज थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
 फिल्मी पर्दे पर चर्चित रही टॉयलेट एक प्रेम कथा में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से विवाह किया गया था। विवाह के बाद जब अभिनेत्री को पता चला कि घर में टॉयलेट नहीं है और शौच के लिए सुबह जंगल में जाना पड़ता है। इस बात से नाराज होकर फिल्म की अभिनेत्री मायके जाती है और वापस नहीं लौटती है। अभिनेत्री अपने ससुराल जब आती है, तब टॉयलेट बन जाता है। यह तो हुई एक फिल्म की स्टोरी। लेकिन आज 21वीं सदी में भी जब इस तरह की कहानी दोहराई जाए तो यह आश्चर्य होगा। लेकिन यह सच हुआ है और मामला उज्जैन के थाने तक पहुंच चुका है।
जानकारी के अनुसार, दरअसल उज्जैन की रजिस्टर्ड विवाह करने वाली संस्था महेश महिला बाल सामाजिक कल्याण समिति द्वारा उज्जैन निवासी नाथू पिता भागचंद लुहारिया से शिवानी नाम की लड़की की शादी कराई गई थी। शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि घर की हालत बहुत खराब थी और घर में टॉयलेट तक नहीं था। कुछ दिन रुकने के बाद लड़की मायके पहुंची तो फिर वापस नहीं लौटी।
लड़की ने ससुराल वालों के सामने शर्त रखी कि घर को अच्छा करो और घर में टॉयलेट बनवाओ, तभी वह वापस आएगी। जब लड़की वापस नहीं लौटी तो लड़के वालों ने शादी करने वाली संस्था के सदस्यों को धौंस देकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। संस्था द्वारा इस संबंध में चिमनगंज मंडी थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिस पर जांच चल रही है। संस्था के पदाधिकारी ने बताया, शादी से पहले लड़के वालों ने अच्छा घर दिखाया था और घर में सभी सुविधाएं मौजूद थी। इस आधार पर ही लड़की की शादी कराई गई थी। लेकिन शादी के बाद पता चला कि शादी करने के लिए किसी रिश्तेदार का दूसरा घर दिखाया गया था, पुलिस इस पूरे मामले में अब जांच कर रही है
Tags:    

Similar News

-->