Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 10 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसमें जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के साथ-साथ अन्य ज़िले भी शामिल हैं। सक्रिय ट्रफ रेखा के कारण, इन इलाकों में तेज़ बारिश होने की संभावना है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में आसमान साफ़ रहेगा और तेज़ धूप खिली रहेगी।