MP : दिवाली पर मौसम साफ रहेगा, 21 अक्टूबर से राज्य में हल्की बारिश होगी
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : दिवाली पर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
हालांकि, 21 अक्टूबर से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है जो 3 दिनों तक चलेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। इसका असर राज्य में दिख सकता है, इंदौर, जबलपुर और शहडोल संभाग में हल्की बारिश का अनुमान है।
जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।