जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बताया जा रहा है कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को नाम तय करने में भारी कशमकश का सामना करना पड़ा है, वही कई जगह नाम की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्त्ताओ का विरोध सामने आया है, Wयही राजधानी भोपाल में भी लंबे मंथन के बाद नामों पर फैसला लिया गया लेकिन उसमें भी संशय की स्थिति बनी रही, शुक्रवार देर रात भोपाल के कुछ नाम घोषित किए गए वही शनिवार को एक बार फिर सूची अपडेट कर जारी की गई लेकिन उसमें भी कुछ वार्ड को होल्ड कर दिया गया। लगातार पिछले कुछ दिनों से जारी गहमागहमी के बीच शनिवार सुबह एक बार फिर नेता से मंथन करने में जुट गए थे। वही लंबी चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने लिस्ट घोषित की।

सोर्स-hindustan

Tags: