Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : 10 जून के बाद मानसून के प्रवेश की उम्मीद है। तब तक राज्य में गरज, बारिश और लू के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
रविवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और सिवनी जैसे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पंढुर्ना और सिवनी में बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है।